समस्तीपुर में करंट लगने से युवक की मौत:घर में पानी वाला मोटर ठीक कर रहा था, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

समस्तीपुर में करंट लगने से युवक की मौत:घर में पानी वाला मोटर ठीक कर रहा था, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

समस्तीपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घर में मोटर ठीक करते समय झटका लगा। मृतक की पहचान उमेश पासवान(45) के तौर पर हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की है। जानकारी के मुताबिक पानी वाले मोटर में लाइन नहीं जा रहा था। ठीक करने के दौरान झटका लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घर में मोटर ठीक करते समय झटका लगा। मृतक की पहचान उमेश पासवान(45) के तौर पर हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की है। जानकारी के मुताबिक पानी वाले मोटर में लाइन नहीं जा रहा था। ठीक करने के दौरान झटका लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *