जयपुर में रोते हुए वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी के अलग रहने से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जिदंगी के पल बेटी को बताना

जयपुर में रोते हुए वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी के अलग रहने से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जिदंगी के पल बेटी को बताना

जयपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पत्नी के लगातार दूरी बनाने से परेशान होकर युवक ने मैरिज एनिवर्सरी के अगले दिन सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखने के साथ रोते हुए सुसाइड वीडियो भी बनाया। रामनगरिया थाने में मृतक के भाई ने उसकी पत्नी व ससुरालपक्ष के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला जगतपुरा के सीबीआई फाटक पर 28 फरवरी का है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जिदंगी के कुछ पल मेरी बेटी को बता देना। पुलिस ने बताया- दौसा के बसवा निवासी शाहबाज खान (27) ने सुसाइड किया है। वह रेवाड़ी मानसेर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। 27 फरवरी 2023 को उसकी शादी दौसा निवासी कशिश (25) से हुई थी। दंपती की दो साल की बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही कशिश लड़ाई-झगड़ा कर पीहर चली गई। शाहबाज के लेने जाने पर वह नहीं आती थी। अपनी मर्जी से घूमने-फिरने जाने के साथ रुपए की मांग करती थी। पत्नी से बेहद प्यार करने के चलते शाहबाज हमेशा पत्नी की मांगें पूरी करता रहा। पत्नी की खुशी के लिए आया जयपुर मृतक के भाई ने दर्ज मामले में बताया- शाहबाज से साले की शादी पर दिसंबर 2025 में डेढ़ लाख रुपए खर्च करवाया गया। शादी के बाद पत्नी को लेने जाने पर ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी कशिश ने अपनी नौकरी और माता-पिता को छोड़कर जयपुर रहने पर साथ चलने की मांग रखी। पत्नी की खुशी के चलते शाहबाज ने रेवाड़ी मानसेर स्थित अपनी जॉब से रिजाइन कर दिया था। फरवरी 2026 में जयपुर के भांकरोटा के जयसिंहपुरा में किराए का मकान लेकर पास ही एक कंपनी में जॉब करने लगा था। मैरिज एनिवर्सरी पर भी नहीं दिया जवाब मृतक के भाई ने आरोप लगाया- जयपुर आने के बाद शाहबाज ने पत्नी कशिश को साथ में रहने के लिए कहा। इस पर पत्नी और ससुरालवालों की ओर से शाहबाज के साथ बदसलूकी की गई। 27 फरवरी 2026 को उसकी शादी की तीसरी सालगिरह थी। पत्नी कशिश ने कई कॉल और मैसेज करने के बाद भी जबाव नहीं दिया। पत्नी के दूरी बनाकर टॉर्चर करने पर शाहबाज ने मैसेज में हैप्पी एनिवर्सरी कशिश कहा। साथ ही उसे बात करने के लिए बहुत गिड़गिड़ाने और रहम करने, मौत-जिंदगी का वास्ता देने, बेटी की कसम देने आदि के मैसेज भी किए गए। बाइक खड़ी कर, ट्रेन के आगे कूदा मैरिज एनिवर्सरी के दूसरे दिन 28 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे शाहबाज अपनी बाइक लेकर घर से निकला। जगतपुरा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शाहबाज ने अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद सीबीआई फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। रामनगरिया थाना पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। शव के पास मिले टूटे मोबाइल और बैग को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट लिखा, बनाया सुसाइड वीडियो मृतक के किराए के कमरे को चेक करने पर परिजनों को सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- मेरी जिदंगी के कुछ पल मेरी बेटी फातिका लाडो को बता देना। मोबाइल देखने पर पत्नी को भेखे कई मैसेज के साथ ही रोते हुए बनाया सुसाइड वीडियो भी मिला। वीडियो में पत्नी और ससुरालवालों की ओर से मजबूर करने पर रोते हुए रेलवे ट्रैक के पास चलने का वीडियो बनाया। भाई शाहिद खान ने सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर मृतक की पत्नी कशिश, सास तसलीम, साले बिलाल, शाहदाब उर्फ राहुल और जिसान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *