लुधियाना में लापरवाही की भेंट चढ़ा मजदूर:फोकल पॉइंट की फैक्ट्री में हादसा, समय पर अस्पताल न ले जाने से गई जान, मालिक पर मामला दर्ज

लुधियाना में लापरवाही की भेंट चढ़ा मजदूर:फोकल पॉइंट की फैक्ट्री में हादसा, समय पर अस्पताल न ले जाने से गई जान, मालिक पर मामला दर्ज

लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-7 स्थित एक सारिया फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। मृतक की पहचान 53 वर्षीय बलिस्टर माहतो के रूप में हुई है जो पिछले कई वर्षों से इसी फैक्ट्री में लेबर का काम कर रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी उषा देवी की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन घंटे तड़पता रहा,पर प्रबंधन ने नहीं दिखाया रहम परिजनों का आरोप है कि बलिस्टर माहतो के साथ यह हादसा काम के दौरान हुआ। वह सुबह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। शाम करीब 5 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि बलिस्टर को चक्कर आ गया और वह गिर गया है। आरोप है कि गिरने के बाद बलिस्टर करीब 3 घंटे तक फैक्ट्री परिसर में ही पड़ा रहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। जब उसकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई तब उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलिस्टर माहतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां गोविंदगढ़ नगर में अकेला रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटियां और 2 बेटे हैं जो गांव में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि जब से यह कंपनी शरु स्पेशल ऑयल शुरू हुई थी, बलिस्टर तभी से यहां वफादारी के साथ काम कर रहा था। लेकिन मुसीबत के समय कंपनी ने उसे बेसहारा छोड़ दिया। पुलिसिया कार्रवाई मृतक की पत्नी उषा देवी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 106 BNS के तहत मामला दर्ज की है। फैक्ट्री मालिकों की भूमिका की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *