औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रामकेश्वर राम की पत्नी सुगापति देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना देव थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा गांव की है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे मृतका के भाई रमेश राम ने बताया कि मेरी बहन अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहती थी। मई महीने में बड़ी बेटी की शादी तय थी। 5 मई को तिलक और 7 मई को बारात आने वाली थी। इसको लेकर घर में उत्सव का माहौल था। शादी के गीत गूंज रहे थे। परिवार के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए थे। हादसे से एक दिन पहले ही दामाद को देने के लिए बाइक खरीदी गई थी। शनिवार शाम 6 बजे के करीब किसी से काम से घर से बाहर निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। हरियाणा से पति रामकेश्वर राम घर लौट रहे हैं पति रामकेश्वर राम हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। सोमवार सुबह गांव पहुंचेंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2 बेटा और 2 बेटी है। मां की मौत के बाद बेटा निखिल(16), नीतीश, बेटी निधि(18) और प्रियंका(20) गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। फरार ड्राइवर की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रामकेश्वर राम की पत्नी सुगापति देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना देव थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा गांव की है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे मृतका के भाई रमेश राम ने बताया कि मेरी बहन अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहती थी। मई महीने में बड़ी बेटी की शादी तय थी। 5 मई को तिलक और 7 मई को बारात आने वाली थी। इसको लेकर घर में उत्सव का माहौल था। शादी के गीत गूंज रहे थे। परिवार के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए थे। हादसे से एक दिन पहले ही दामाद को देने के लिए बाइक खरीदी गई थी। शनिवार शाम 6 बजे के करीब किसी से काम से घर से बाहर निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। हरियाणा से पति रामकेश्वर राम घर लौट रहे हैं पति रामकेश्वर राम हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। सोमवार सुबह गांव पहुंचेंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2 बेटा और 2 बेटी है। मां की मौत के बाद बेटा निखिल(16), नीतीश, बेटी निधि(18) और प्रियंका(20) गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। फरार ड्राइवर की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।


