गिरिडीह में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:CCTV में कैद हुई घटना; रोड क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा, महिला घायल

गिरिडीह में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:CCTV में कैद हुई घटना; रोड क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा, महिला घायल

गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के मेन बाजार में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति से मेन बाजार की ओर आ रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रही गुड़िया देवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गिरिडीह अस्पताल में विस्तृत जांच के बाद चिकित्सकों ने गुड़िया देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घायल महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। आरोपी बाइक चालक की पहचान रोहित हेंब्रम के रूप में की गई सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की पहचान रोहित हेंब्रम के रूप में की है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बलवा गांव का निवासी है। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बाजार में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है। गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के मेन बाजार में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति से मेन बाजार की ओर आ रही थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रही गुड़िया देवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गिरिडीह अस्पताल में विस्तृत जांच के बाद चिकित्सकों ने गुड़िया देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घायल महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। आरोपी बाइक चालक की पहचान रोहित हेंब्रम के रूप में की गई सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की पहचान रोहित हेंब्रम के रूप में की है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बलवा गांव का निवासी है। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बाजार में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *