समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर:हादसे में एक महिला की मौत, बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रही थी

समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर:हादसे में एक महिला की मौत, बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रही थी

समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी वार्ड-11 निवासी शंकर साह की पत्नी सुखसागर देवी(55) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ढ़ाला के पास की है। जानकारी के मुताबिक सुखसागर देवी अपनी बेटी को रोसरा स्थित ससुराल छोड़कर ऑटो से घर लौट रही थी। रास्ते में गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। पटना पहुंचने से पहले तोड़ा दम सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। बेहतर इलाज के लिए महिला को पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया। लिखित शिकायत के आधार पर की जाएगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए मथुरापुर थाना भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी वार्ड-11 निवासी शंकर साह की पत्नी सुखसागर देवी(55) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ढ़ाला के पास की है। जानकारी के मुताबिक सुखसागर देवी अपनी बेटी को रोसरा स्थित ससुराल छोड़कर ऑटो से घर लौट रही थी। रास्ते में गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। पटना पहुंचने से पहले तोड़ा दम सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। बेहतर इलाज के लिए महिला को पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया। लिखित शिकायत के आधार पर की जाएगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए मथुरापुर थाना भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *