भोजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका मीरा देवी(47) चरपोखरी के पांडेयडीह गांव की रहने वाली थीं। रिश्तेदार के घर से वापस लौटते समय हादसा हुआ है। घटना के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पुल के पास की है। मृतका के बेटे ईशु कुमार ने बताया कि बड़े भाई दीपक कुमार की शादी में अपने रिश्तेदार से कुछ पैसा कर्ज लिया था। उसी पैसे को वापस लौटाने के लिए मां के साथ गया था। वहां से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बैलेंस बिगड़ने से मां सड़क पर गिर गईं। आनन-फानन में अस्पताल ले कर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतका को तीन पुत्र दीपक कुमार, विशाल कुमार, ईशु कुमार और एक बेटी काजल कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका मीरा देवी(47) चरपोखरी के पांडेयडीह गांव की रहने वाली थीं। रिश्तेदार के घर से वापस लौटते समय हादसा हुआ है। घटना के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पुल के पास की है। मृतका के बेटे ईशु कुमार ने बताया कि बड़े भाई दीपक कुमार की शादी में अपने रिश्तेदार से कुछ पैसा कर्ज लिया था। उसी पैसे को वापस लौटाने के लिए मां के साथ गया था। वहां से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बैलेंस बिगड़ने से मां सड़क पर गिर गईं। आनन-फानन में अस्पताल ले कर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतका को तीन पुत्र दीपक कुमार, विशाल कुमार, ईशु कुमार और एक बेटी काजल कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


