एटा में आंधी-बारिश में झोपड़ी गिरने से महिला की मौत:घर से कुछ दूरी पर स्थित झोपड़ी में बैठी थी, इलाज के दौरान गई जान

एटा में आंधी-बारिश में झोपड़ी गिरने से महिला की मौत:घर से कुछ दूरी पर स्थित झोपड़ी में बैठी थी, इलाज के दौरान गई जान

एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण एक झोपड़ी गिरने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना नगला सक्टू गांव में हुई। मृतक महिला की पहचान राम सखी पत्नी रमेश चंद्र के रूप में हुई है। वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी में बैठी थीं, तभी तेज हवाओं और बारिश के कारण झोपड़ी अचानक ढह गई। झोपड़ी गिरने से राम सखी उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भतीजे अंकित ने बताया कि उनकी चाची आंधी-बारिश के दौरान झोपड़ी में बैठी थीं, तभी यह हादसा हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *