आरा में पंखे से लटककर महिला ने की खुदकुशी:पति की मौत के बाद लव मैरिज की थी; 11 हजार रुपए की चोरी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था

आरा में पंखे से लटककर महिला ने की खुदकुशी:पति की मौत के बाद लव मैरिज की थी; 11 हजार रुपए की चोरी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था

आरा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। घर में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। पहले पति की मौत के बाद 2018 में लव मैरिज की थी। मृतका की पहचान आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की पत्नी संगीता देवी(35) के तौर पर हुई। घटना टाउन थाना की है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था पटना जिला के फतेहपुर ढिबरा निवासी भाई रत्नेश कुमार ने बताया कि 2007 में संगीता की शादी नवादा इलाके में मुकेश कुमार से शादी हुई थी। वो बहुत नशा करता था। 2015 में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेरी बहन यहीं एक मॉल में काम करने लगी। काम करने के दौरान उसकी मुलाकात सोनू कुमार से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। साल 2018 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ माह पहले उनके घर से 11 हजार रुपए की चोरी हो गई थी। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे पर चोरी का आरोप लगाते थे। इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। हालांकि उस समय बात खत्म हो गई थी। बहनोई से मिली हादसे की सूचना रत्नेश कुमार ने आगे कहा कि मंगलवार सुबह बहनोई ने फोन करके कहा कि आपकी बहन ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही ससुराल पहुंची। बेड पर बॉडी पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घरेलू विवाद में ही बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पहले पति से 2 बच्चे हैं फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका संगीता को पहले पति मुकेश कुमार से दो पुत्र आशीष और आयुष है। दूसरे पति से कोई संतान नहीं था। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। घर में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। पहले पति की मौत के बाद 2018 में लव मैरिज की थी। मृतका की पहचान आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की पत्नी संगीता देवी(35) के तौर पर हुई। घटना टाउन थाना की है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था पटना जिला के फतेहपुर ढिबरा निवासी भाई रत्नेश कुमार ने बताया कि 2007 में संगीता की शादी नवादा इलाके में मुकेश कुमार से शादी हुई थी। वो बहुत नशा करता था। 2015 में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेरी बहन यहीं एक मॉल में काम करने लगी। काम करने के दौरान उसकी मुलाकात सोनू कुमार से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। साल 2018 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ माह पहले उनके घर से 11 हजार रुपए की चोरी हो गई थी। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे पर चोरी का आरोप लगाते थे। इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। हालांकि उस समय बात खत्म हो गई थी। बहनोई से मिली हादसे की सूचना रत्नेश कुमार ने आगे कहा कि मंगलवार सुबह बहनोई ने फोन करके कहा कि आपकी बहन ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही ससुराल पहुंची। बेड पर बॉडी पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घरेलू विवाद में ही बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पहले पति से 2 बच्चे हैं फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका संगीता को पहले पति मुकेश कुमार से दो पुत्र आशीष और आयुष है। दूसरे पति से कोई संतान नहीं था। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *