कांधला में घर से लाखों के जेवर चोरी:एक महिला पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कांधला में घर से लाखों के जेवर चोरी:एक महिला पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शामली के कांधला कस्बे में एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने अपने ही मोहल्ले की एक महिला पर चोरी का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती, बिजली घर मार्ग निवासी ताहिर पुत्र हनीफ ने पुलिस को तहरीर दी है। ताहिर का आरोप है कि उसके घर में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं और इस घटना को मोहल्ले की ही एक महिला ने अंजाम दिया है। जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया चोरी हुए आभूषणों में सोने के छोटे और बड़े दो जोड़ी कुंडल, एक नाक की लॉन्ग और गले की एक तबीजी शामिल हैं। पीड़ित ताहिर ने पुलिस से चोरी हुए जेवरों की बरामदगी की गुहार लगाई है। कांधला पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *