पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी क्षेत्र के पंडाबिला गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हाथी ने गांव में घुसकर कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, हाथी ने एक घर में घुसकर चोकरो करवा नामक ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में खाना खा रहे अन्य सदस्य किसी तरह अंदर के कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने गांव में काफी देर तक उत्पात मचाया और तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने पूरी रात भय के माहौल में गुजारी। पंडाबिला गांव झींकपानी स्थित एसीसी कॉलोनी के पास है। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे पहले भी हाथी ने गांव में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी क्षेत्र के पंडाबिला गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हाथी ने गांव में घुसकर कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, हाथी ने एक घर में घुसकर चोकरो करवा नामक ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में खाना खा रहे अन्य सदस्य किसी तरह अंदर के कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने गांव में काफी देर तक उत्पात मचाया और तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने पूरी रात भय के माहौल में गुजारी। पंडाबिला गांव झींकपानी स्थित एसीसी कॉलोनी के पास है। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे पहले भी हाथी ने गांव में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


