गिरिडीह से बेगूसराय जा रहा सब्जी लदा पिकअप पलटा:बाइक को बचाने में हुआ हादसा, सब्जियां सड़क पर बिखरीं; चालक सुरक्षित

गिरिडीह से बेगूसराय जा रहा सब्जी लदा पिकअप पलटा:बाइक को बचाने में हुआ हादसा, सब्जियां सड़क पर बिखरीं; चालक सुरक्षित

गिरिडीह–पचंबा मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक के पास देर रात एक सब्जी लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। घटना में चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन टाटा से सब्जियां लादकर गिरिडीह के रास्ते बेगूसराय जा रहा था। अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। चूंकि यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, इसलिए सड़क पर अधिक भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और सब्जियां हटाने में मदद की। सूचना मिलते ही नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने चालक से पूछताछ की और स्थानीय लोगों के सहयोग से पलटे हुए वाहन को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गिरिडीह–पचंबा मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक के पास देर रात एक सब्जी लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। घटना में चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन टाटा से सब्जियां लादकर गिरिडीह के रास्ते बेगूसराय जा रहा था। अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। चूंकि यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, इसलिए सड़क पर अधिक भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और सब्जियां हटाने में मदद की। सूचना मिलते ही नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने चालक से पूछताछ की और स्थानीय लोगों के सहयोग से पलटे हुए वाहन को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *