चलती गाड़ी पर अचानक गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

चलती गाड़ी पर अचानक गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

इंदौर, नगर निगम की लापरवाही कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। शुक्रवार शाम रसोमा चौराहे के पास सर्विस रोड पर लगा पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया। कार चला रही महिला ड्राइव ने अचानक वाहन नियंत्रित किया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक हुए हादसे से लग्जरी कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने की घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही इस दौरान यहां से कोई दो पहिया वाहन चालक नहीं गुजरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रतिभा व्यास ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर रसोमा चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पम्प से कार में इंधन डलवा कर वो मुख्य सडक बीआरटीएस की तरफ निकल रही थी। तभी यहां सर्विस रोड पर लगा सूखा पेड़ अचानक कार के ऊपर आगे की तरफ से गिर गया। इस दौरान इस पेड़ के आसपास कोई वाहन या अन्य कोई भारी चीज भी नहीं टकराई थी। लेकिन अचानक ये पेड़ गिर गया। इससे वाहन में भारी नुकसान हुआ। चूंकि गाड़ी की गति धीमी थी इसलिए इसे तुरंत नियंत्रित कर लिया। अन्यथा बड़ा हादसा होने की आशंका थी। इस दौरान यदि आसपास कोई राहगीर या अन्य दो पहिया वाहन चालक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।एक तरफ तो नगर निगम निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर शहर में हरे भरे पेड़ काट रहा है। विजय नगर में ही बन रही सडको और ब्रिज बनाने के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा गया है।लेकिन यहां सूखा पेड़ होने के बाद भी इसे नही हटाया गया। नगर निगम के उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है। वही आरोप ये भी लग रहे है कि कहीं इस पेड़ को गिराने या हटाने के लिए सुखाने की साजिश तो नहीं हुई थी। क्यूंकि अक्सर ऐसा भी होता है कि पेड़ो के काटने पर प्रतिबंध होने से उन्हें ऐसे नुकसान पहुंचाया जाता है ताकि पेड़ सूख कर अचानक गिर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *