भागलपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत:घर से सब्जी लाने के लिए निकला था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा; मायागंज में तोड़ा दम

भागलपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत:घर से सब्जी लाने के लिए निकला था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा; मायागंज में तोड़ा दम

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 16 साल के लड़के की मौत हो गई। सब्जी लाने के लिए बाजार जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान साहू पाड़ा गांव निवासी रोहिन हरिजन के पुत्र नयन कुमार के तौर पर हुई है। घटना स्नोखर थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम साढे सात के करीब नयन घर से कुछ दूरी पर सब्जी लाने के लिए निकला था। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। रात भर आईसीयू में रखकर इलाज किया गया, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। नयन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी मदद करता था। सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 16 साल के लड़के की मौत हो गई। सब्जी लाने के लिए बाजार जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान साहू पाड़ा गांव निवासी रोहिन हरिजन के पुत्र नयन कुमार के तौर पर हुई है। घटना स्नोखर थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम साढे सात के करीब नयन घर से कुछ दूरी पर सब्जी लाने के लिए निकला था। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। रात भर आईसीयू में रखकर इलाज किया गया, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। नयन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी मदद करता था। सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *