इंटर की परीक्षा देने आए छात्र की डूब कर मौत:भागलपुर में दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचा था; अस्पताल गेट के पास गई जान

इंटर की परीक्षा देने आए छात्र की डूब कर मौत:भागलपुर में दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचा था; अस्पताल गेट के पास गई जान

भागलपुर में आज एक छात्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। 18 साल का छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देने भागलपुर आया था। मृतक की पहचान मधेपुरा के छोटी भरगामा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो चितरंजन यादव के बेटे थे। मामला सबौर थाना क्षेत्र का है। मुकेश इंटर की परीक्षा देने भागलपुर आया था और सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर तीन नंबर वार्ड में अपने फूफा संजय यादव (पिता गजल यादव) के घर रुका हुआ था। यहीं पर उसका एग्जाम था। आज सुबह वह एक अन्य युवक के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूब गया। पुलिस ने शव को नदी से निकाला स्थानीय लोगों ने तुरंत सबौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस, डायल 112 की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव गंगा नदी से बाहर निकाला गया। मोटरसाइकिल पर लादकर भागलपुर सिटी स्थित एक निजी अस्पताल उसे ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल के गेट के पास ही छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजनों में शोक छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबौर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह डूबने से मौत का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। भागलपुर में आज एक छात्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। 18 साल का छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देने भागलपुर आया था। मृतक की पहचान मधेपुरा के छोटी भरगामा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो चितरंजन यादव के बेटे थे। मामला सबौर थाना क्षेत्र का है। मुकेश इंटर की परीक्षा देने भागलपुर आया था और सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर तीन नंबर वार्ड में अपने फूफा संजय यादव (पिता गजल यादव) के घर रुका हुआ था। यहीं पर उसका एग्जाम था। आज सुबह वह एक अन्य युवक के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूब गया। पुलिस ने शव को नदी से निकाला स्थानीय लोगों ने तुरंत सबौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस, डायल 112 की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव गंगा नदी से बाहर निकाला गया। मोटरसाइकिल पर लादकर भागलपुर सिटी स्थित एक निजी अस्पताल उसे ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल के गेट के पास ही छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजनों में शोक छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबौर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह डूबने से मौत का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *