सरकारी स्कूल के वॉशरूम में छात्र को लगा करंट:झटका लगते ही फर्श पर गिरा, गंभीर हालत में कटनी रेफर

सरकारी स्कूल के वॉशरूम में छात्र को लगा करंट:झटका लगते ही फर्श पर गिरा, गंभीर हालत में कटनी रेफर

कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम बड़गांव के शासकीय स्कूल में एक छात्र को बिजली का झटका लगा। नौवीं कक्षा का छात्र शौचालय में करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सुबह उस समय हुई जब छात्र आहेम कुशवाहा (पिता खुशी लाल कुशवाहा) स्कूल परिसर में बने शौचालय गया था। शौचालय के भीतर वह अचानक बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और जोरदार झटका लगने से वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्र को पहले बड़गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
गंभीर हालत में कटनी रेफर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत को देखते हुए उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, छात्र का उपचार जिला अस्पताल कटनी में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह चिकित्सकीय निगरानी में है। इस पूरे मामले को लेकर स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शौचालय में बिजली के अव्यवस्थित तारों को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया गया, इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *