गोपालगंज में जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिकटीया गांव के पास एक बेकाबू पिकअप ने पैदल अपने घर जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। वही इस हादसे के बाद परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी स्व रामवतार भगत का 50 वर्षीय बेटा कृष्णा जी भगत के रूप में किया गया। पैदल जा रहे थे कृष्णा भगत
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कृष्णा जी भगत सुबह खेत की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पीडीएस का राशन पैक्स गोदाम में उतार कर एक पिकअप तेज गति से लौट रहा था और पैदल घर जा रहे कृष्णा जी भगत को जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। फिलहाल परिजनों ने उसे जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गई है। बताया जाता है कृष्ण जी भगत की शादी नहीं हुई थी वह अपने भाइयों के साथ ही रहता था जो उसे देखभाल करते थे। गोपालगंज में जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिकटीया गांव के पास एक बेकाबू पिकअप ने पैदल अपने घर जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। वही इस हादसे के बाद परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी स्व रामवतार भगत का 50 वर्षीय बेटा कृष्णा जी भगत के रूप में किया गया। पैदल जा रहे थे कृष्णा भगत
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कृष्णा जी भगत सुबह खेत की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पीडीएस का राशन पैक्स गोदाम में उतार कर एक पिकअप तेज गति से लौट रहा था और पैदल घर जा रहे कृष्णा जी भगत को जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। फिलहाल परिजनों ने उसे जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गई है। बताया जाता है कृष्ण जी भगत की शादी नहीं हुई थी वह अपने भाइयों के साथ ही रहता था जो उसे देखभाल करते थे।


