नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने ली वृद्धा की जान:आरोपी कार चालक हैलट से कार लेकर फरार, बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी

नवाबगंज में चिड़ियाघर गेट के पास बुधवार शाम बेटी के साथ सामान लेकर सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दौड़ाकर आरोपी चालक को पकड़ लिया। इस पर आरोपी मां-बेटी को कार से अस्पताल ले जाने की बात कहकर निकला, इसके बाद वह दोनों को हैलट के बाहर से कार लेकर भाग निकला। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के बेटे ने कार नंबर के आधार पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिड़िया घर के पास हुआ हादसा नवाबगंज ख्योरा निवासी सुनील ने बताया कि बुधवार शाम उनकी 75 वर्षीय मां सावित्री देवी बहन सुनीता के साथ पैदल ही चिड़ियाघर के पास सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदने के बाद वह सड़क पार कर रही थी तभी अनियंत्रित कार ने मां सावित्री देवी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर राहगीरों ने आरोपित कार सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे घायल को अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर आरोपी चालक सावित्री देवी और सुनीता को कार में बिठाकर हैलट अस्पताल पहुंचा। वहीं जानकारी पाकर बेटा सुनील भी वहां पहुंचा और कार की चाबी निकाल ली, इस दौरान परिजन सावित्री देवी को अस्पताल में इलाज कराने लगे। तभी आरोपी चालक दूसरी चाबी से कार लेकर वहां से भाग निकला। उधर गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि सुनील ने कार की फोटो खींच ली थी, जिसके आधार पर बहन सुनीता ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *