पूर्णिया में नए साल के स्वागत को लेकर न्यू ईयर ब्लास्ट शहरवासियों के लिए यादगार बन गया। स्टेशन क्लब परिसर में हुए इस भव्य आयोजन में मुंबई की फेमस DJ सोनल ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। DJ सोनल ने एक के बाद एक बॉलीवुड, पंजाबी, EDM और रिमिक्स ट्रैक्स पर परफॉर्म कर ऐसा माहौल बनाया कि पूरा कैंपस म्यूजिक के रंग में रंग गया। उनके एनर्जी से भरपूर म्यूजिक और प्रोफेशनल मिक्सिंग ने युवाओं के साथ-साथ मौजूद युवाओं का दिल जीत लिया। लोगों ने जमकर की मस्ती नए साल के स्वागत को लेकर पूर्णिया में पहली बार बड़े शहरों की तर्ज पर DJ नाइट कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। स्टेशन क्लब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक लाइटिंग, हाई साउंड सिस्टम और लाइव DJ परफॉर्मेंस ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बेहतर लाइटिंग, साउंड सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने नए साल से पहले जश्न का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर DJ ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड, पंजाबी और EDM ट्रैक बजाए, जिस पर मौजूद लोगों ने देर रात तक जमकर मस्ती की। पर्यटन, होटल और व्यापार को बढ़ावा कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में नए साल से पहले इस तरह के DJ नाइट और म्यूजिक कॉन्सर्ट आम बात है। पूर्णिया में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुंबई की चर्चित DJ का आना इस बात का संकेत है कि शहर का मनोरंजन स्तर लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस तरह के अनूठे आयोजन न सिर्फ युवाओं को बेहतर मंच देते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन, होटल और व्यापार को भी बढ़ावा देते हैं। आने वाले समय में पूर्णिया में ऐसे और बड़े इवेंट्स होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्णिया में नए साल के स्वागत को लेकर न्यू ईयर ब्लास्ट शहरवासियों के लिए यादगार बन गया। स्टेशन क्लब परिसर में हुए इस भव्य आयोजन में मुंबई की फेमस DJ सोनल ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। DJ सोनल ने एक के बाद एक बॉलीवुड, पंजाबी, EDM और रिमिक्स ट्रैक्स पर परफॉर्म कर ऐसा माहौल बनाया कि पूरा कैंपस म्यूजिक के रंग में रंग गया। उनके एनर्जी से भरपूर म्यूजिक और प्रोफेशनल मिक्सिंग ने युवाओं के साथ-साथ मौजूद युवाओं का दिल जीत लिया। लोगों ने जमकर की मस्ती नए साल के स्वागत को लेकर पूर्णिया में पहली बार बड़े शहरों की तर्ज पर DJ नाइट कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। स्टेशन क्लब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक लाइटिंग, हाई साउंड सिस्टम और लाइव DJ परफॉर्मेंस ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बेहतर लाइटिंग, साउंड सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने नए साल से पहले जश्न का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर DJ ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड, पंजाबी और EDM ट्रैक बजाए, जिस पर मौजूद लोगों ने देर रात तक जमकर मस्ती की। पर्यटन, होटल और व्यापार को बढ़ावा कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में नए साल से पहले इस तरह के DJ नाइट और म्यूजिक कॉन्सर्ट आम बात है। पूर्णिया में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुंबई की चर्चित DJ का आना इस बात का संकेत है कि शहर का मनोरंजन स्तर लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस तरह के अनूठे आयोजन न सिर्फ युवाओं को बेहतर मंच देते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन, होटल और व्यापार को भी बढ़ावा देते हैं। आने वाले समय में पूर्णिया में ऐसे और बड़े इवेंट्स होने की संभावना जताई जा रही है।


