शहर में उत्पात मचाने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस:कान पकड़कर बोले-अपराध नहीं करेंगे; पीड़ितों ने कहा- मोहल्ले में निकालो जुलूस

शहर में उत्पात मचाने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस:कान पकड़कर बोले-अपराध नहीं करेंगे; पीड़ितों ने कहा- मोहल्ले में निकालो जुलूस

रतलाम में होली (धुलेंडी) की रात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्पात मचाकर विवाद करने वाले गुंडे, बदमाशों का पुलिस ने शुक्रवार शाम जुलूस निकाला। तीन थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी और मारपीट करने वाले 14 बदमाशों को स्टेशन रोड थाने पर एकत्र किया। यहां से पुलिस पैदल लेकर निकली। सभी कान पकड़कर बोलते रहे हम लोग अपराध नहीं करेंगे। धुलेंडी के दिन शहर के चारों थानों में विवाद, मारपीट व चाकूबाजी की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया था। आरोपियों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। शहर के डीडी नगर थाना, औद्योगिक थाना व माणकचौक थाना क्षेत्र व स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में धुलेंडी पर्व पर मामूली बातों पर विवाद कर चाकूबाजी, मारपीट व तलवारों से हमला कर धमकाने वालों का पुलिस ने जुलूस निकाला। इनमें डीडी नगर थाने व औद्योगिक थाने के 6-6 न माणकचौक थाने के 2 बदमाश शामिल थे। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई। सीएसपी बोले-मोहल्ले में निकालो जुलूस शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर खड़ी एक्टिवा हटाने की बात पर 8 से 10 युवकों ने एक घर पर तलवारों व लट्‌ठ से हमला किया था। जिसका सीसीटीवी व विवाद का भी वीडियो आया था। पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा था। जुलूस में हमला करने वाले भी आरोपी शामिल थे। जुलूस निकालने के दौरान घायल पक्ष के लोग भी सीएसपी ऑफिस पहुंच गए। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया व डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव से कहा कि मोहल्ले में इन लोगों का काफी आतंक है। इनका जुलूस सड़क पर नहीं मोहल्ले में निकालो। इन पर कड़ी कार्रवाई करो। थोड़े दिन में यह वापस छुट जाएंगे फिर से आतंक मचाएंगे। सीएसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *