घर की छत पर काम रहे एक व्यक्ति का पैर फिसलने से नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके के समुजा गांव सोमवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं आज परिजनों की रिपोर्ट पर आज मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार समदड़ी, सामुजा गांव निवासी रतननाथ (55) पुत्र वजेनाथ सोमवार शाम को अपने घर की छत पर घरेलू काम कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व आसपास के लोग उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर समदड़ी उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। समदड़ी थाने के एसआई अमराराम ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के 5 बच्चे मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पांच बच्चे है। इसमें चार बेटियां और एक बेटा है। जो सबसे छोटा है। इनपुट : महावीर सेन, समदड़ी


