गोपालगंज पुलिस ने नौकरी के नाम पर विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मठिया गांव में एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके पासपोर्ट अपने पास रखता है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद एक बड़े नेटवर्क का होगा पर्दाफाश आरोपी के पास से कुल 349 से अधिक पासपोर्ट, कई मोबाइल फोन और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह ठगी का मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है और पूछताछ के दौरान एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट की बरामदगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए केवल पंजीकृत और अधिकृत एजेंटों से ही संपर्क करें। पुलिस बोली-झांसे में आकर मूल दस्तावेज न दें पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे किसी के झांसे में आकर अपने मूल दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में है और गहन पूछताछ जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि यह ठगी का एक संगठित और बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें दूर–दूर तक फैली हुई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। भरोसा जीतने के बाद वह युवकों के पासपोर्ट, मोबाइल फोन, सीवी और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लेता था। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लगभग 349 पासपोर्ट, कई मोबाइल फोन और दर्जनों सीवी बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है। गोपालगंज पुलिस ने नौकरी के नाम पर विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मठिया गांव में एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके पासपोर्ट अपने पास रखता है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद एक बड़े नेटवर्क का होगा पर्दाफाश आरोपी के पास से कुल 349 से अधिक पासपोर्ट, कई मोबाइल फोन और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह ठगी का मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है और पूछताछ के दौरान एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट की बरामदगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए केवल पंजीकृत और अधिकृत एजेंटों से ही संपर्क करें। पुलिस बोली-झांसे में आकर मूल दस्तावेज न दें पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे किसी के झांसे में आकर अपने मूल दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में है और गहन पूछताछ जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि यह ठगी का एक संगठित और बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें दूर–दूर तक फैली हुई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। भरोसा जीतने के बाद वह युवकों के पासपोर्ट, मोबाइल फोन, सीवी और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लेता था। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लगभग 349 पासपोर्ट, कई मोबाइल फोन और दर्जनों सीवी बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है।


