नूंह में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु:रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे; अस्पताल में कराया भर्ती

नूंह में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु:रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे; अस्पताल में कराया भर्ती

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव बसई में सोमवार को झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में छानबीन में लगी है। गांव बसई के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे से गुजरते समय उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए जब वे झाड़ियों के पास पहुंचे तो वहां एक नवजात शिशु पड़ा मिला। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एसएचओ सुभाष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में झाड़ियों में छोड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ सुभाष ने बताया कि बच्चे की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की आंगनवाड़ी वर्करों और आशा वर्करों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *