अबोहर में चलती इनोवा कार में लगी आग:इंजन से धुआं उठता देख चालक बाहर निकला, कुछ पलों में बन गई आग का गोला

अबोहर में चलती इनोवा कार में लगी आग:इंजन से धुआं उठता देख चालक बाहर निकला, कुछ पलों में बन गई आग का गोला

अबोहर के स्थानीय हनुमानगढ़ रोड पर बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के सामने शनिवार रात एक चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, सुंदर नगरी निवासी रिंकल बतरा अपने एक पुलिस कर्मचारी मित्र की इनोवा कार चला रहे थे। सूचना पर 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से कार को भारी क्षति पहुंची है। धुआं उठता देख चालक बाहर निकला रात करीब 11 बजे जब वे हनुमानगढ़ रोड से गुजर रहे थे, तभी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही चालक रिंकल तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने इंजन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गर्मी बढ़ने से ओवर हीटिंग से लग रही आग विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ वाहनों के इंजन में ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को समय-समय पर गाड़ी के इंजन, वायरिंग और कूलिंग सिस्टम की जांच करानी चाहिए। चलते समय इंजन से धुआं या जलने की गंध आने पर तुरंत वाहन रोकना सुरक्षित रहता है। नियमित रखरखाव से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *