डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से फैशन जगत में शोक

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से फैशन जगत में शोक

Manish Malhotra Mother Dies: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां, गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च यानी 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें, परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उन्होंने एक लंबा और संतोषजनक जीवन बिताया। गरिमा का अंतिम संस्कार आज यानी 20 मार्च को सुबह 10 बजे मुंबई के सांता क्रूज वेस्ट में स्थित हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा।

निधन की खबर से फिल्म और फैशन जगत में शोक की लहर

मनीष अपनी मां के बहुत करीब थे और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते थे। उन्होंने कई मौकों पर सोशल मीडिया पर गरिमा के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं और लिखा कि उनकी मां ही उनके जीवन और करियर की सबसे बड़ी ताकत और हिम्मत रही हैं। साथ ही, मदर्स डे के अवसर पर शेयर किये गए एक पोस्ट में भी मनीष ने अपनी मां को अपनी कामयाबी की कुंजी बताई थी।

इतना ही नहीं, गरिमा मल्होत्रा के निधन की खबर से फिल्म और फैशन जगत के कई बड़े नाम मनीष के घर पहुंचे और उन्हें सहानुभूति दी। बता दें, करिश्मा कपूर, जोया अख्तर समेत कई अन्य स्टार्स ने व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की है और सोशल मीडिया पर भी उनके कई दोस्त, सहकर्मी मनीष के प्रति शोक व्यक्त कर इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया।

करियर के सबसे खुशनुमा वक्त में एक बड़ा झटका

गरिमा मल्होत्रा का जाना मनीष मल्होत्रा के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने हमेशा अपनी मां को अपनी प्रेरणा और करियर की नींव बताया।

मां गरीमा मल्होत्रा ने बेटे के फैशन करियर को हमेशा सपोर्ट किया है। बता दें, मनीष के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स फिल्में जैसे ‘रंगीला’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ को और भी यादगार बनाए है और इनके आउटफिट्स हमेशा सुर्खियों में रहा है। दरअसल, गरिमा का सरल जीवन और परिवार के प्रति उनका समर्पण सबके लिए मिसाल था और वो अक्सर फैशन इवेंट्स में मनीष के साथ नजर आतीं थी, जहां उनकी मुस्कान हर किसी का ध्यान खींचती थी।

ये दुखद खबर मनीष के लिए उनके करियर के सबसे खुशनुमा वक्त में एक बड़ा झटका साबित हुई है। फिलहाल उनकी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स और फैशन शोज चर्चा में हैं। बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री ने इस कठिन समय में मनीष के परिवार का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें हिम्मत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *