माघ मेले के नारायण धाम शिविर में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने से 15 टेंट और करीब 20 दुकानें चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि 3 किलोमीटर तक धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। दिखाई देने लगा और कल्पवासियों में अफरातफरी मच गई।
प्रशासन और दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस और संतों ने मिलकर बचाव कार्य में तेजी दिखाई और सभी कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आग लगने का कारण
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की, जिससे तंबुओं में अचानक आग फैल गई।
यह घटना प्रयागराज माघ मेले के सेक्टर 5 के नारायण धाम शिविर में सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं का शिविर स्थापित था।
फायरबिग्रेड और संत बचाव कार्य में जुटे
- फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया और पानी की बौछार से आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
- आसपास के शिविरों को भी खाली कराया गया ताकि आग के फैलने का खतरा कम किया जा सके।
- कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक सुरक्षा के बाद राहत कार्य जारी है।
- किसी भी व्यक्ति के घायल होने की अभी सूचना नहीं है।


