छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में लगी भीषण आग:‘भारत रुई भंडार’ राख, 7 फायर ब्रिगेड भी बेअसर; 5 घंटे धधकती रही लपटें

छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में लगी भीषण आग:‘भारत रुई भंडार’ राख, 7 फायर ब्रिगेड भी बेअसर; 5 घंटे धधकती रही लपटें

छिंदवाड़ा के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ी आगजनी ने अफरा-तफरी मचा दी। बाजार स्थित भारत रुई भंडार में देर रात करीब 12:30 बजे आग भड़क उठी। दुकान में रखा रुई व अन्य ज्वलनशील माल देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पास-पड़ोस के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। संकरी गलियों और घनी आबादी के बीच धुआं और लपटें देर रात तक उठती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। 7 फायर ब्रिगेड भी नहीं संभाल पाईं स्थिति सूचना मिलते ही नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी की धार लगातार चलने के बावजूद आग करीब 5 बजे तक धधकती रही। इस दौरान प्रशासन आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलाई गई जिस पर चौरई, बिछुआ समेत कई जगह की फायर ब्रिगेड छिंदवाड़ा पहुंची। प्रशासन और पुलिस मौके पर घटना की जानकारी लगते ही सुधीर जैन (SDM), CSP अजय राणा, भारती जाट (SDOP) और आशीष कुमार (कोतवाली निरीक्षक) पुलिस बल व निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया और भीड़ को दूर रखा गया। आसपास के घरों पर मंडराया खतरा बाजार क्षेत्र में दुकानें और मकान सटे होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर शुरुआती मदद की, जिससे आग आसपास तक नहीं फैल सकी। लोगों की भीड़, सवालों के घेरे में इंतजाम घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय नागरिकों ने आगजनी से निपटने की तैयारियों और संसाधनों पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि शहर में फायर सिस्टम की प्रभावी मॉनिटरिंग और त्वरित सहायता व्यवस्था की कमी साफ नजर आई। नुकसान का आकलन और जांच आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *