रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर ढ़ाला के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को रिहायशी इलाकों तक फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हरपुर ढाला के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी नीचे पड़े कचरे के विशाल ढेर पर जा गिरी। कचरा सूखा होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के घरों और दुकानों पर खतरा मंडराने लगा। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बरौनी अग्नि सेवा केंद्र को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रिफाइनरी की टीम मौके पर पहुंची, चार दमकल की गाड़ियां लगाई गई। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोका जा सका। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और जमीन मालिक के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि कबाड़ी वाले द्वारा यहां कचरा जमा किया जाता है। हमने कई बार यहां कचरा डंप करने का विरोध किया है। यहां इतनी बदबू रहती है और ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा रखना जानलेवा है। दमकल की गाड़ियों का आने में देरी हुई, इसलिए फैली आग प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि हम लोगों ने पुलिस बुलाने की धमकी भी दी, लेकिन कबाड़ी वाला और जमीन मालिक ने एक नहीं सुनी, वह उल्टा हमें धमकी देता है कि जिसको बुलाना है बुला लो। वहीं, एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आने में देरी हुई, जिससे आग और फैल गई। हालांकि काफी कोशिश कर आग पर काबू पाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल रिफाइनरी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि रिहायशी इलाके में इस तरह कचरे का ढेर लगाने की अनुमति किसने दी। स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। जिससे भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो। रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर ढ़ाला के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को रिहायशी इलाकों तक फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हरपुर ढाला के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी नीचे पड़े कचरे के विशाल ढेर पर जा गिरी। कचरा सूखा होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के घरों और दुकानों पर खतरा मंडराने लगा। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बरौनी अग्नि सेवा केंद्र को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रिफाइनरी की टीम मौके पर पहुंची, चार दमकल की गाड़ियां लगाई गई। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोका जा सका। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और जमीन मालिक के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि कबाड़ी वाले द्वारा यहां कचरा जमा किया जाता है। हमने कई बार यहां कचरा डंप करने का विरोध किया है। यहां इतनी बदबू रहती है और ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा रखना जानलेवा है। दमकल की गाड़ियों का आने में देरी हुई, इसलिए फैली आग प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि हम लोगों ने पुलिस बुलाने की धमकी भी दी, लेकिन कबाड़ी वाला और जमीन मालिक ने एक नहीं सुनी, वह उल्टा हमें धमकी देता है कि जिसको बुलाना है बुला लो। वहीं, एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आने में देरी हुई, जिससे आग और फैल गई। हालांकि काफी कोशिश कर आग पर काबू पाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल रिफाइनरी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि रिहायशी इलाके में इस तरह कचरे का ढेर लगाने की अनुमति किसने दी। स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। जिससे भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो।


