ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग,VIDEO:आधे घंटे तक होते रहे धमाके, पुलिस ने 200 मीटर पब्लिक को दूर रखा, कई गाड़ियां चपेट में आई

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग,VIDEO:आधे घंटे तक होते रहे धमाके, पुलिस ने 200 मीटर पब्लिक को दूर रखा, कई गाड़ियां चपेट में आई

अजमेर के कैसरगंज स्थित बाजे वाली गली में मंगलवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के कारण करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में धमाके होते रहे। धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दी। आगे चलते दुकान में रखी करीब 25 से ज्यादा गाड़ियां चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *