गाजियाबाद के विजयनगर में शनिवार रात दिल्ली की एक कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आसपास के लोग जलती हुई कार की वीडियो बनाने में लग रहे। सूचना पर कोतवाली फायर स्टेशन से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। इसके बाद 10 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस ड्राइवर से पूरी घटना की जानकारी करने में जुटी रही। शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगनी बताई जा रही है। जलकर राख हुई कार
रात में विजय नगर डूडाहेड़ा गाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना पाकर तत्काल एफएस क्रासिंग फायर यूनिट को दी गई। यहां डीएल 3 CC 7943 में आग लगी हुई थी। फायर यूनिट के द्वारा हौजरील फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया। कार मालिक सूरज प्रकाश निवास -बी 28 कामाख्या विलेज शाहबेरी नोएडा से भी पुलिस ने जानकारी ली।


