आरा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:छह दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान; फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

आरा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:छह दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान; फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

भोजपुर के बलुआ बाजार में सोमवार रात बलुआ बाजार में अचानक आग लगी। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 6 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और दुकानदार अपने-अपने घर जा चुके थे। जिससे किसी तरह की जानहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। मामला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू देर रात बाजार से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में घंटों की मेहनत लगी, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी और बाजार का दृश्य भयावह हो गया था। दुकानदारों की बढ़ी चिंता प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और फिर धीरे-धीरे आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की तीव्रता के कारण दुकानों में रखी सब्जियां, गैस सिलेंडर, फास्ट फूड सामग्री, बर्तन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद से प्रभावित दुकानदारों में मायूसी और चिंता का माहौल है। कई दुकानदारों का कहना है कि यही दुकान उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी, जो एक ही रात में खत्म हो गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से प्रभावित दुकानों में सब्जी, चाट-समोसा और फास्ट फूड की दुकानें शामिल हैं। पीड़ित दुकानदारों से आवेदन मांगा गया है, ताकि नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का विवरण जुटाया जा रहा है। भोजपुर के बलुआ बाजार में सोमवार रात बलुआ बाजार में अचानक आग लगी। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 6 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और दुकानदार अपने-अपने घर जा चुके थे। जिससे किसी तरह की जानहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। मामला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू देर रात बाजार से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में घंटों की मेहनत लगी, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी और बाजार का दृश्य भयावह हो गया था। दुकानदारों की बढ़ी चिंता प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और फिर धीरे-धीरे आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की तीव्रता के कारण दुकानों में रखी सब्जियां, गैस सिलेंडर, फास्ट फूड सामग्री, बर्तन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद से प्रभावित दुकानदारों में मायूसी और चिंता का माहौल है। कई दुकानदारों का कहना है कि यही दुकान उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी, जो एक ही रात में खत्म हो गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से प्रभावित दुकानों में सब्जी, चाट-समोसा और फास्ट फूड की दुकानें शामिल हैं। पीड़ित दुकानदारों से आवेदन मांगा गया है, ताकि नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का विवरण जुटाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *