बहादुरगढ़ अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा की बड़ी पहल:लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्त की थैली की सर्जरी, मरीज को मिला निशुल्क लाभ

बहादुरगढ़ अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा की बड़ी पहल:लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्त की थैली की सर्जरी, मरीज को मिला निशुल्क लाभ

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। वीरवार को अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्त की थैली का ऑपरेशन) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आधुनिक सर्जरी डॉ. अंकित, डॉ. दीपक और डॉ. विजय की विशेषज्ञ टीम द्वारा पूरी तरह सुरक्षित ढंग से संपन्न की गई। 60 वर्षीय महिला मरीज की सफल सर्जरी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह सर्जरी बहादुरगढ़ निवासी 60 वर्षीय महिला मरीज की की गई, जो पूरी तरह सफल रही। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत संतोषजनक है और वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही है। नियमित उपलब्ध होगी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुविधा अब नियमित रूप से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध होगी । नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध हो गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब ऐसे ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों के महंगे खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा। निजी अस्पतालों के मुकाबले बड़ी बचत उल्लेखनीय है कि जहां निजी अस्पतालों में इस प्रकार की सर्जरी पर न्यूनतम 50 हजार रुपए या उससे अधिक का खर्च आता है, वहीं सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में यह सुविधा पूर्णतः निशुल्क प्रदान की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। सीएमओ बोली अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि हरियाणा सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। जल्द शुरू होगी लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टॉमी नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देवेंद्र मेघा ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टॉमी (अपेंडिक्स का ऑपरेशन) की सुविधा भी शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को और अधिक आधुनिक उपचार अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *