जमुई स्टेशन के पास मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार रात एक मजदूर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। घायल मजदूर की पहचान गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव निवासी सुनील रजक के रूप में हुई है। सुनील कोलकाता में मजदूरी करता है। वह अपने गांव बोझायत से कोलकाता जाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचा था। साथियों ने गलत रूट की ट्रेन में बैठा दिया बताया गया कि उसके साथियों ने उसे गलत रूट की ट्रेन में बैठा दिया। जैसे ही ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन से खुली और मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगी, साथियों ने सुनील रजक को धक्का दे दिया। वह चलती ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वे घायल सुनील रजक को बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए। फिलहाल सुनील रजक की हालत गंभीर बनी हुई है। जमुई स्टेशन के पास मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार रात एक मजदूर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। घायल मजदूर की पहचान गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव निवासी सुनील रजक के रूप में हुई है। सुनील कोलकाता में मजदूरी करता है। वह अपने गांव बोझायत से कोलकाता जाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचा था। साथियों ने गलत रूट की ट्रेन में बैठा दिया बताया गया कि उसके साथियों ने उसे गलत रूट की ट्रेन में बैठा दिया। जैसे ही ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन से खुली और मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगी, साथियों ने सुनील रजक को धक्का दे दिया। वह चलती ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वे घायल सुनील रजक को बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए। फिलहाल सुनील रजक की हालत गंभीर बनी हुई है।


