आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई थाना के पास आज एक गाड़ी ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी इंद्रजीत यादव का 25 साल का बेटा ओम प्रकाश यादव है। वह राजमिस्त्री में लेबर का काम करता था। मृतक के गांव के रिश्ते में लग रहे चाचा मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी साइकिल से मजदूरी करने के काम खोजने जगदीशपुर जा रहा था। जाने के क्रम में जैसे ही वह धनगाई थाना के पास पहुंचा। तभी अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तभी स्थानीय पुलिस की ओर से उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले साल हुई थी शादी चौकीदार ने इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। तब बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसकी शादी बक्सर जिला के केसठ गांव में बीते साल मई महीने में हुई थी। मृतक के परिवार में मां राजमुनी देवी, पत्नी गुड़िया देवी और एक दुधमुहीं बच्ची शिवांती कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां राजमुनी देवी, पत्नी गुड़िया देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई थाना के पास आज एक गाड़ी ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी इंद्रजीत यादव का 25 साल का बेटा ओम प्रकाश यादव है। वह राजमिस्त्री में लेबर का काम करता था। मृतक के गांव के रिश्ते में लग रहे चाचा मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी साइकिल से मजदूरी करने के काम खोजने जगदीशपुर जा रहा था। जाने के क्रम में जैसे ही वह धनगाई थाना के पास पहुंचा। तभी अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तभी स्थानीय पुलिस की ओर से उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले साल हुई थी शादी चौकीदार ने इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। तब बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसकी शादी बक्सर जिला के केसठ गांव में बीते साल मई महीने में हुई थी। मृतक के परिवार में मां राजमुनी देवी, पत्नी गुड़िया देवी और एक दुधमुहीं बच्ची शिवांती कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां राजमुनी देवी, पत्नी गुड़िया देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


