पूर्णिया में धड़ल्ले से अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की नकली स्नैक्स बेची जा रही थी। धंधेबाज बड़ी ही चालाकी से डुप्लीकेट स्नैक्स बनाकर पूर्णिया के बाजारों में बेच रहे थे। ये कारोबार पिछले कई महीनों से शहर के खुशकीबाग में चल रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने छापेमारी की और कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद किया है। मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के एक फैक्ट्री की है। अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की ओर से अधिकृत किए गए अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को जानकारी मिल रही थी कि अम्बे फूड का प्रमुख प्रोडक्ट पालक पनीर की नकल कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर अंबे फूड प्रोडक्ट्स के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधि के तौर पर सदर थाना में आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। रेड में फैक्ट्री से नकली पालक पनीर बनाने के अवैध धंधे का खुलासा किया।।कार्रवाई मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स के कारखाने में की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के रोल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया। हिरासात में फैक्ट्री का मालिक पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली स्नैक्स जब्त कर लिए हैं और विवेक बैद से पूछताछ शुरू की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक विवेक बैद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नकली रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाए जाते थे, जिनकी पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जाता था। ये अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से चल रहा था। जिस पालक पनीर ब्रांड की नकल की जा रही थी, वो दरभंगा की अंबे फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का असली प्रोडक्ट है। इस कार्रवाई से खुश्कीबाग और आसपास के बाजारों में हड़कंप मच गया। कंपनी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की गई है कि वे खाद्य उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें। पूर्णिया में धड़ल्ले से अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की नकली स्नैक्स बेची जा रही थी। धंधेबाज बड़ी ही चालाकी से डुप्लीकेट स्नैक्स बनाकर पूर्णिया के बाजारों में बेच रहे थे। ये कारोबार पिछले कई महीनों से शहर के खुशकीबाग में चल रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने छापेमारी की और कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद किया है। मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के एक फैक्ट्री की है। अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की ओर से अधिकृत किए गए अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को जानकारी मिल रही थी कि अम्बे फूड का प्रमुख प्रोडक्ट पालक पनीर की नकल कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर अंबे फूड प्रोडक्ट्स के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधि के तौर पर सदर थाना में आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। रेड में फैक्ट्री से नकली पालक पनीर बनाने के अवैध धंधे का खुलासा किया।।कार्रवाई मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स के कारखाने में की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के रोल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया। हिरासात में फैक्ट्री का मालिक पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली स्नैक्स जब्त कर लिए हैं और विवेक बैद से पूछताछ शुरू की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक विवेक बैद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नकली रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाए जाते थे, जिनकी पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जाता था। ये अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से चल रहा था। जिस पालक पनीर ब्रांड की नकल की जा रही थी, वो दरभंगा की अंबे फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का असली प्रोडक्ट है। इस कार्रवाई से खुश्कीबाग और आसपास के बाजारों में हड़कंप मच गया। कंपनी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की गई है कि वे खाद्य उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें।


