बिलकिसगंज|भगोरिया पर ग्राम बावड़िया चोर में बुधवार को आदिवासी समाज ने हर साल की तरह आयोजन किया। ढोल-ताशों की गूंज के साथ पूरे गांव में विशाल जुलूस निकला। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी। आदिवासी संस्कृति की झलक दिखी। बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई गईं। जुलूस में 10 ढोल-ताशों की थाप पर आदिवासी युवक-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। रंग-बिरंगे परिधानों से गांव जीवंत दिखा। कार्यक्रम में नाकेदार प्रेम बरेला, भाईला बारेला, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज मेवाड़ा, देव सिंह बरेला, सरपंच दिनेश बारेला, सरपंच राजाराम बारेला, पूर्व सरपंच इंदर सिंह पटेल मौजूद रहे।


