फाजिल्का के गांव साबूआना में एक व्यक्ति के घर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। व्यक्ति का कहना है कि वह बाहर गए हुए थे कि पीछे से आग लग गई, जिससे घर में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित व्यक्ति हेत राम बताया कि वह गली-मोहल्लों में फेरी लगा नए कपड़े बेचता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी को लेने के लिए घर से बाहर गया था, कि पीछे से उसके घर में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग गई। गांव के लोगों ने पाया आग पर काबू मकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह वापस लौट आया। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से कीमती कपड़े जलकर राख हो गए । कमरा भी जलकर नुकसाना गया। उन्होंने कहा कि इससे ही उसके घर का गुजारा चलता था। आज उसका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है। हेत राम ने प्रशासन से आर्थिक मदद किए जाने की गुहार लगाई है। उधर, पार्षद पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची, जहां हालातों को देख उन्हे पता चला कि है हेत राम के घर पर कपड़ों का काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों तक पहुंच कर पीड़ित परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया गया है। और मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।


