पूर्णिया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर:कटिहार के एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक; बारात अटेंड कर घर लौट रहे थे दोनों

पूर्णिया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर:कटिहार के एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक; बारात अटेंड कर घर लौट रहे थे दोनों

पूर्णिया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। इस जबरदस्त हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए GMCH में एडमिट कराया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के NH-31 की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर युवक की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। मृतक चंदन यादव(25) कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव का रहने वाला था, जबकि घायल का नाम रौनक कुमार है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार स्थानीय अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों कटिहार से पूर्णिया बारात में शामिल होने आए थे। बारात अटेंड कर कार से वापस कटिहार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक और उनकी कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की वजह कार और ट्रक की तेज रफ्तार रही। जोरदार टक्कर के बाद चालक भीड़ जुटता देख मौके से भाग निकला। इस संबंध में मरंगा थाना के एसआई रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूर्णिया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। इस जबरदस्त हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए GMCH में एडमिट कराया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के NH-31 की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर युवक की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। मृतक चंदन यादव(25) कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव का रहने वाला था, जबकि घायल का नाम रौनक कुमार है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार स्थानीय अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों कटिहार से पूर्णिया बारात में शामिल होने आए थे। बारात अटेंड कर कार से वापस कटिहार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक और उनकी कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की वजह कार और ट्रक की तेज रफ्तार रही। जोरदार टक्कर के बाद चालक भीड़ जुटता देख मौके से भाग निकला। इस संबंध में मरंगा थाना के एसआई रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *