मधेपुरा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के ऊपर हाईवा चढ़ गया, जिससे उसमें सवार सभी 4 लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली है। तीन मृतकों के सिर कुचले हुए हैं। एक की आंखें फूटी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लाश को खींच-खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… दोस्त के बेटे को देखकर अस्पताल से लौट रहे थे मृतकों में मधुबनी के ही रहने वाले सोनू कुमार, साहिल राज हैं, साजन कुमार हैं। एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है चारों दोस्त थे। इनमें सोनू को शुक्रवार रात 8 बजे बेटा हुआ है। उसकी पत्नी अभी निजी अस्पताल में भर्ती है। सोनू अपनी पत्नी और बच्चे को देखने अपने दोस्तों के साथ गया, लेकिन वापस लौटने के दौरान सभी हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवा में ही चिपक गई, जिससे ड्राइवर कर रहे युवक का सिर बाहर की तरफ लटक गया। जबकि बगल में बैठा युवक उछल कर ड्राइविंग तक पहुंच गया। गाड़ी के अंदर खून ही खून नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ड्राइवर की तलाश जारी सदर थाना पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह लग रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है… मधेपुरा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के ऊपर हाईवा चढ़ गया, जिससे उसमें सवार सभी 4 लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली है। तीन मृतकों के सिर कुचले हुए हैं। एक की आंखें फूटी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लाश को खींच-खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… दोस्त के बेटे को देखकर अस्पताल से लौट रहे थे मृतकों में मधुबनी के ही रहने वाले सोनू कुमार, साहिल राज हैं, साजन कुमार हैं। एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है चारों दोस्त थे। इनमें सोनू को शुक्रवार रात 8 बजे बेटा हुआ है। उसकी पत्नी अभी निजी अस्पताल में भर्ती है। सोनू अपनी पत्नी और बच्चे को देखने अपने दोस्तों के साथ गया, लेकिन वापस लौटने के दौरान सभी हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवा में ही चिपक गई, जिससे ड्राइवर कर रहे युवक का सिर बाहर की तरफ लटक गया। जबकि बगल में बैठा युवक उछल कर ड्राइविंग तक पहुंच गया। गाड़ी के अंदर खून ही खून नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ड्राइवर की तलाश जारी सदर थाना पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह लग रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…


