हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी शिवालक यादव के घर पर अचानक हमला कर हाथियों ने पूरे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद शिवालक यादव अपने परिवार के साथ किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। बताया जाता है कि रात में अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर के टूटने और लोगों के शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथियों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने घर में रखे गेहूं, चावल, बर्तन, चूल्हा समेत अन्य सामान को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और सदमे में है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर–फतेहपुर मुख्य सड़क को माधोपुर आरसीबी स्कूल के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर थाली थाना और गोविंदपुर थाना की पुलिस टीम के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया। वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड दूसरे जंगल से भटककर इस इलाके में आ गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आवेदन देने पर सरकारी प्रावधान के तहत क्षतिपूर्ति दी जाएगी, ताकि वे फिर से अपना जीवन यापन कर सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मुआवजा नहीं मिला, तो वे दोबारा सड़क जाम करेंगे। स्थानीय युवक राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग घर में सोए हुए थे, तभी अचानक हाथियों ने हमला कर दिया और लोग जान बचाकर भागने लगे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात में सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से टॉर्च का उपयोग न करें और हाथियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जा सकें। बताते चलें कि हाथियों का झुंड लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब हो की बीते दिन मंगलवार की रात्रि में गेहूं के खेत में मुन्नवा देवी गेहूं काट रही थी हाथियों ने हमला कर महिला को कुचल डाला था जबकि तीन दिन पूर्व कारू चौधरी के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया था वहीं कई किसानों के गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिया था लगातार घटना होने से ग्रामीण काफी चिंतित है और रात में भयभीत रहते हैं. गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी शिवालक यादव के घर पर अचानक हमला कर हाथियों ने पूरे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद शिवालक यादव अपने परिवार के साथ किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। बताया जाता है कि रात में अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर के टूटने और लोगों के शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथियों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने घर में रखे गेहूं, चावल, बर्तन, चूल्हा समेत अन्य सामान को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और सदमे में है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर–फतेहपुर मुख्य सड़क को माधोपुर आरसीबी स्कूल के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर थाली थाना और गोविंदपुर थाना की पुलिस टीम के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया। वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड दूसरे जंगल से भटककर इस इलाके में आ गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आवेदन देने पर सरकारी प्रावधान के तहत क्षतिपूर्ति दी जाएगी, ताकि वे फिर से अपना जीवन यापन कर सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मुआवजा नहीं मिला, तो वे दोबारा सड़क जाम करेंगे। स्थानीय युवक राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग घर में सोए हुए थे, तभी अचानक हाथियों ने हमला कर दिया और लोग जान बचाकर भागने लगे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात में सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से टॉर्च का उपयोग न करें और हाथियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जा सकें। बताते चलें कि हाथियों का झुंड लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब हो की बीते दिन मंगलवार की रात्रि में गेहूं के खेत में मुन्नवा देवी गेहूं काट रही थी हाथियों ने हमला कर महिला को कुचल डाला था जबकि तीन दिन पूर्व कारू चौधरी के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया था वहीं कई किसानों के गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिया था लगातार घटना होने से ग्रामीण काफी चिंतित है और रात में भयभीत रहते हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *