भास्कर न्यूज | हरदीबाजार 16 श्रद्धालुओं का जत्था ऐतिहासिक धार्मिक स्थल वृंदावन से दर्शन कर लौटे। ये सभी श्रद्धालु भगवताचार्य दयानंद कृष्ण महाराज भलपहरी वाले के नेतृत्व में वृंदावन के मंदिरों का दर्शन लाभ लिया। इस दौरान ब्रज में 84 कोसी दर्शन, बंशीवट, कीर्ति मंदिर दर्शन समेत अन्य मंदिरों में भी पहुंचे। 5 दिनों की धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के नगर में गंगा रूपी स्नान का लाभ उठाया। बरसाना में गोपेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन लाभ लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार समेत वृंदावन की यात्रा कर लौटे।


