लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शहर शिवमय हुआ

लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शहर शिवमय हुआ

लखीमपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर पूरी तरह शिवमय हो गया। गढ़ी मार्ग स्थित यज्ञशाला मैदान से भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें दूल्हे के रूप में सजे भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शिव बारात कमेटी के अध्यक्ष और संयोजक अमित वर्मा ने बताया कि यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भुईफोरवानाथ मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, मेन रोड, सदर चौराहा और संकटा देवी मार्ग से होकर पुनः मेला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे और शहर के प्रमुख रास्तों को गेंदा, गुलाब के फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों तथा विद्युत झालरों से सजाया गया था। बारात के दौरान कहीं घंटों का निनाद गूंजा तो कहीं शिव भजन, शिव तांडव और स्तोत्रों के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते नजर आए। शिव और पार्वती के वेश में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं भूत-प्रेत व पिशाच वेशधारी कलाकारों के नृत्य ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर झांकियों और नृत्य के लिए मंच बनाए गए थे, जहां देर रात तक शिव तांडव चलता रहा। बारात के दर्शन के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। देखें शिव बारात की फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *