पटना जिले के नगर पंचायत बिक्रम में चैत्र नवरात्रि और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति, बिक्रम के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष नवनिल कुमार ने किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, हनुमान बाग असपुरा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा बिक्रम बाजार, करसा और खौरेठा गोलंबर से गुजरी। पूरे मार्ग में सड़कें केसरिया रंग में रंगी दिखीं और ‘जय श्रीराम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसमें दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार,और पैदल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लस्सी, शरबत, फल और मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का समापन शाम करीब 8:30 बजे बिक्रम चौक स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर महावीर सेवा समिति के अध्यक्ष मदन दास के नेतृत्व में रामभक्तों पर गंगाजल, इत्र और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भगवान शिव और हनुमान की जीवंत झांकियां थीं। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती के बाद सुंदर आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बिक्रम थाना प्रभारी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पटना जिले के नगर पंचायत बिक्रम में चैत्र नवरात्रि और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति, बिक्रम के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष नवनिल कुमार ने किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, हनुमान बाग असपुरा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा बिक्रम बाजार, करसा और खौरेठा गोलंबर से गुजरी। पूरे मार्ग में सड़कें केसरिया रंग में रंगी दिखीं और ‘जय श्रीराम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसमें दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार,और पैदल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लस्सी, शरबत, फल और मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का समापन शाम करीब 8:30 बजे बिक्रम चौक स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर महावीर सेवा समिति के अध्यक्ष मदन दास के नेतृत्व में रामभक्तों पर गंगाजल, इत्र और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भगवान शिव और हनुमान की जीवंत झांकियां थीं। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती के बाद सुंदर आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बिक्रम थाना प्रभारी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।


