शिवहर के राम जानकी मठ में गंगा आरती:नवरात्रि पर पछियारी पोखर किनारे भव्य आयोजन, अध्यक्ष बोले-लोगों को मिलती है आध्यात्मिक शांति

शिवहर के राम जानकी मठ में गंगा आरती:नवरात्रि पर पछियारी पोखर किनारे भव्य आयोजन, अध्यक्ष बोले-लोगों को मिलती है आध्यात्मिक शांति

शिवहर जिले के पछियारी पोखर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पोखर के किनारे आयोजित इस आरती में एक ओर शिवालय और हनुमान मंदिर का दृश्य होता है, वहीं दूसरी ओर ठाकुरबाड़ी मठ के समीप वाराणसी से आए विद्वान पंडित विधि-विधान से आरती करते हैं। मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। नवरात्रि के दौरान हर दिन होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर आरती में भाग लेते हैं और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करते हैं। लोगों को मिलती है आध्यात्मिक शांति समिति के अध्यक्ष नंदन गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बनाता है, जिससे लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। सचिव राकेश समाजसेवी ने कहा कि गंगा आरती का यह दृश्य आकर्षक होता है और यहां का वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूबा रहता है। शिवहर जिले के पछियारी पोखर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पोखर के किनारे आयोजित इस आरती में एक ओर शिवालय और हनुमान मंदिर का दृश्य होता है, वहीं दूसरी ओर ठाकुरबाड़ी मठ के समीप वाराणसी से आए विद्वान पंडित विधि-विधान से आरती करते हैं। मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। नवरात्रि के दौरान हर दिन होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर आरती में भाग लेते हैं और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करते हैं। लोगों को मिलती है आध्यात्मिक शांति समिति के अध्यक्ष नंदन गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बनाता है, जिससे लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। सचिव राकेश समाजसेवी ने कहा कि गंगा आरती का यह दृश्य आकर्षक होता है और यहां का वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूबा रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *