बॉयफ्रेंड के लिए हाइटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की:100 पुलिसकर्मी उतारने में लगे, दरोगा बोले- जो कहोगी वो करूंगा, उसी लड़के से शादी करवाऊंगा

बॉयफ्रेंड के लिए हाइटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की:100 पुलिसकर्मी उतारने में लगे, दरोगा बोले- जो कहोगी वो करूंगा, उसी लड़के से शादी करवाऊंगा

वैशाली में बॉयफ्रेंड के लिए एक लड़की 1.32 लाख केवी बिजली के टावर पर चढ़ गई। उसका कहना है कि जब तक उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। 4 थानों की करीब 100 से ज्यादा पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को उतारने की कोशिश में लगी है। मौके पर दमकल विभाग और मेडिकल टीम भी मौजूद है। घटनास्थल पर बॉयफ्रेंड को बुलवाया गया है। पूरा मामला महनार स्टेशन रोड की है। लड़की की पहचान इशाकपुर टेक की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई है। वहीं उसके बॉयफ्रेंड का नाम मुन्ना है, जो कपड़ा दुकानदार है। युवती के पास मोबाइल फोन भी है, जिससे पुलिस उससे बातचीत कर कर रही है। साथ ही ब्रॉयफ्रेंड भी फोन पर लगातार लड़की से बातचीत कर रहा है। पुलिसकर्मी ने उससे बातचीत में कहा कि ‘बाबू तुम मेरी बात को समझो मेरी नौकरी को देखते हुए नीचे आ जाओ, तुम जो कहोगी वो करेंगे। मैं एक घंटे में तुम्हारी शादी कराऊंगा।’ घटना से जुड़ी तस्वीरें देंखें… खबर अपडेट की जा रही है… वैशाली में बॉयफ्रेंड के लिए एक लड़की 1.32 लाख केवी बिजली के टावर पर चढ़ गई। उसका कहना है कि जब तक उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। 4 थानों की करीब 100 से ज्यादा पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को उतारने की कोशिश में लगी है। मौके पर दमकल विभाग और मेडिकल टीम भी मौजूद है। घटनास्थल पर बॉयफ्रेंड को बुलवाया गया है। पूरा मामला महनार स्टेशन रोड की है। लड़की की पहचान इशाकपुर टेक की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई है। वहीं उसके बॉयफ्रेंड का नाम मुन्ना है, जो कपड़ा दुकानदार है। युवती के पास मोबाइल फोन भी है, जिससे पुलिस उससे बातचीत कर कर रही है। साथ ही ब्रॉयफ्रेंड भी फोन पर लगातार लड़की से बातचीत कर रहा है। पुलिसकर्मी ने उससे बातचीत में कहा कि ‘बाबू तुम मेरी बात को समझो मेरी नौकरी को देखते हुए नीचे आ जाओ, तुम जो कहोगी वो करेंगे। मैं एक घंटे में तुम्हारी शादी कराऊंगा।’ घटना से जुड़ी तस्वीरें देंखें… खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *