आजमगढ़ में बुजुर्ग महिला के घर में लगी आग:गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाक, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

आजमगढ़ में बुजुर्ग महिला के घर में लगी आग:गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाक, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सोहौली में एक बुजुर्ग महिला के रिहायशी टिन शेड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव की एक बच्ची ने देर रात टिन शेड से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत अपने पिता को जगाया। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टिन शेड में रखा घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, ठेला और साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना से महिला का परिवार बहुत दुखी है। महिला ने लगाया पड़ोसियों पर आरोप
इस मामले में पीड़िता शिवराजी राजभर पत्नी रामचरित्र राजभर ने आरोप लगाया कि जनवरी माह में कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज की गई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने रात के अंधेरे में उनके घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *