सीकर में पटाखा गिरने से खाली प्लाॅट में लगी आग:पोलो ग्राउंड के पास शादी में आतिशबाजी कर रहे थे, आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाई

सीकर में पटाखा गिरने से खाली प्लाॅट में लगी आग:पोलो ग्राउंड के पास शादी में आतिशबाजी कर रहे थे, आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाई

सीकर शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित पोलो ग्राउंड क्षेत्र में आज देर रात आतिशबाजी के कारण एक खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई। आग गुरुद्वारे के ठीक पीछे स्थित प्लॉट में लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना पास ही स्थित गुरुद्वारे और रिहायशी मकानों तक लपटें पहुंच सकती थीं। पोलो ग्राउंड के पास एक विवाह स्थल में शादी समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान जोरदार आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी का एक जलता हुआ पटाखा (रॉकेट) पास ही स्थित गुरुद्वारे के पीछे एक खाली प्लॉट में जा गिरा। प्लॉट में काफी समय से सूखी घास और कचरा पड़ा हुआ था, जिसने तुरंत आग पकड़ ली। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुआं छा गया। चूंकि घटना स्थल गुरुद्वारे के बिल्कुल पीछे था, इसलिए स्थानीय लोग और आने-जाने वाले एकबारगी डर गए थे। पास ही चल रहे शादी समारोह में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। संकरी गली और भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह काबू किया जा सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *