बैतूल के झल्लार क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खेत से कढ़ाबा (चारा) भरकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते ट्रैक्टर को पास के तालाब में उतार दिया। इससे आग बुझ गई। हालांकि, ट्रॉली में भरा कढ़ाबा जलकर खाक हो गया। घटना झल्लार से बैतूल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की ओर जाते समय हुई। ट्रॉली में कढ़ाबा ज्यादा ऊंचाई तक भरा था। ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से ट्रॉली टच हो गई। इससे निकली चिंगारी से सूखे चारे ने तुरंत आग पकड़ ली। जलते हुए दौड़ता रहा ट्रैक्टर आग लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर जलती हुई दौड़ने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ड्राइवर ने धैर्य नहीं खोया। उसने सूझबूझ से जलती हुई ट्रॉली को पास के तालाब की ओर मोड़ दिया और पानी में उतार दिया। ड्राइवर के साहस की तारीफ तालाब के पानी में पहुंचते ही आग की लपटें शांत हो गईं। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली को आंशिक नुकसान हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के साहस और सूझबूझ की सराहना की। देखिए तस्वीरें…


