गयाजी में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर:पूजा कर लौट रहे थे बुजुर्ग; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

गयाजी में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर:पूजा कर लौट रहे थे बुजुर्ग; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

गयाजी शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा। डेल्हा थाना क्षेत्र के प्रेतशिला–रामशिला मुख्य रोड पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। घायल बुजुर्ग की पहचान छोटकी नवादा निवासी 67 साल के जय प्रकाश के रूप में हुई है।वे रिटायर्ड कर्मचारी हैं। रोज की तरह मंदिर में पूजा-पाठ कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा की सामग्री सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया। पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश पहले कार्टन और जूट मिल में काम करते थे और अब सेवानिवृत्त जीवन जी रहे थे। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि आरोपी की पहचान हो सके। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। गयाजी शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा। डेल्हा थाना क्षेत्र के प्रेतशिला–रामशिला मुख्य रोड पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। घायल बुजुर्ग की पहचान छोटकी नवादा निवासी 67 साल के जय प्रकाश के रूप में हुई है।वे रिटायर्ड कर्मचारी हैं। रोज की तरह मंदिर में पूजा-पाठ कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा की सामग्री सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया। पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश पहले कार्टन और जूट मिल में काम करते थे और अब सेवानिवृत्त जीवन जी रहे थे। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि आरोपी की पहचान हो सके। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *