तीन लाख की रकम तीन मिनट में शातिर चुराकर फरार

तीन लाख की रकम तीन मिनट में शातिर चुराकर फरार

जौरा (मुरैना). चोरी की वारदातों में लिप्त छोटी उम्र के अपराधी अब गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कभी शादी समारोह में तो कभी व्यस्ततम बाजारों में ये वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम दे जाते हैं और कोई इन पर शक तक नहीं कर पाता।

कस्बे के व्यस्ततम पगारा तिराहे पर मंगलवार दोपहर भी ऐसी ही एक वारदात हुई। एक शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में गल्ला व्यापारी कमलेश गोस्वामी की दुकान से 3 लाख रुपए चोरी कर लिए। वारदात तब हुई जब व्यापारी किसानों से अनाज का मोलभाव कर रहा था।

दरअसल गल्ला व्यापारी कमलेश (52) पुत्र गोकुल पूरी, निवासी जौरा किसानों का अनाज खरीदता है। अनाज खरीदने के बाद वह तत्काल ही कृषक को उसका भुगतान करता है इसके लिए उसने घर से लाकर तीन लाख रुपए की रकम रखी थी।

बोरे के नीचे छिपा दिए थे नोट

पीडि़त गल्ला व्यापारी कमलेश ने बताया कि वह दोपहर करीब 3.30 से 4 बजे के बीच अपनी दुकान पर आया। इस दौरान वह घर से 3 लाख रुपए की बड़ी रकम लेकर आया था। यह धनराशि दुकान के गल्ले (काउंटर) के पास अनाज के एक बोरे के नीचे छिपाकर रखी थी। दुकान पर बड़ी संख्या में किसान सरसों और गेहूं बेचने आ रहे हैं। इस दौरान वह दुकान पर आ रहे किसानों से बात करता। मोलभाव करके वह किसानों से आगे की डीलिंग करता।

शातिर अंदाज में चोरी को दिया अंजाम

किसानों से फसल के मोलभाव करने में जुटे कारोबारी को बिल्कुल भी गुमान नहीं था कि उसकी बोरे के नीचे रखी गई रकम को नजदीक बैठा एक किशोर शातिर अंदाज में चोरी कर ले जाएगा। वह एक किसान से इस दौरान फसल के मोलभाव में जुटा रहा और रकम गायब हो गई।

चोरी करने वाले से पूछा-क्यों बैठे हो

चोरी करने वाले से पूछा-क्यों बैठे हो
चोरी की लगातार वारदातों के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप की स्थिति है। पुलिस अब शादी समारोह पर भी नजर रख रही है। शादियों में महिलाएं व बच्चियों के साथ एकदम नए नवेले कपड़ों में स्वांग रचकर घूम रहे लोगों पर पुलिस अब निगरानी बनाने का काम करेगी ताकि पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आरोपी आ सकें जो जरा सी चूक होने पर खुशियां को गम में तब्दील कर देते हैं। कई ऐसे मौके आए जब शादियों में छोटे-छोटे बच्चों ने रुपए व गहनों के बैग को बड़ी सफाई से पार कर दिया।

पुलिस सतत निगरानी करेगी

चोरी की लगातार वारदातों के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप की स्थिति है। पुलिस अब शादी समारोह पर भी नजर रख रही है। शादियों में महिलाएं व बच्चियों के साथ एकदम नए नवेले कपड़ों में स्वांग रचकर घूम रहे लोगों पर पुलिस अब निगरानी बनाने का काम करेगी ताकि पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आरोपी आ सकें जो जरा सी चूक होने पर खुशियां को गम में तब्दील कर देते हैं। कई ऐसे मौके आए जब शादियों में छोटे-छोटे बच्चों ने रुपए व गहनों के बैग को बड़ी सफाई से पार कर दिया।पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए ऐसे अपराधी लंबी मशक्कत के बाद भी हाथ नहीं आते हैं। इससे पुलिसको काफी मुश्किलें झेलना पड़ती है। उन्हें राजनीतिक दबाव को सहन करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *